प्यार में मिला धोखा…तो प्रेमिका ने तमंचे के बल पर मंडप से दूल्हे को उठा लिया…

बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाली ख़बर सामने आयी है जहां एक पूर्व गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वायफ्रेंड को रिवाल्वर की नोंक पर शादी के मंडप से अगवा कर लिया आखिर क्या थी वजह पढ़े पूरी ख़बर….

Updated : 17 May 2017, 12:36 PM IST
google-preferred

हमीरपुर: प्रेमी ने प्रेमिका को मंडप से भगा लिया यह तो सभी ने सुना होगा लेकिन शायद ही आपने कभी यह सुना हो या देखा होगा कि प्रेमिका अपने प्रेमी को शादी के मंडप से उठवा कर ले गई। और शादी में मौजूद सभी मेहमान सिर्फ तमाशा देखते रह गए हो। दूल्हा पहले ही अपनी प्रेमिका से कोर्ट मैरिज कर चुका था और उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा था। जैसे ही शादी की भनक प्रेमिका को लगी तो प्रेमिका तमंचे के साथ शादी के मण्डप पर पहुंची और दुल्हे का अपहरण कर अपने साथ ले गई। दूल्हे की तलाश में पुलिस टीमें दौड़ाई गईं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा निवासी रामहेत यादव के बेटे अशोक यादव की हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गहबरा गांव में बारात आई थी। विवाह स्थल पर टीके की रस्म पूरी हो चुकी थी। इस बीच विवाह स्थल के पास कई गाड़ीयों आकर रूकी जिसमें कुछ लोग असलहों से लैस थे। गाड़ी से एक युवती निकली और सीधे दूल्हा के पास पहुंची और उसे खींचते हुए गाड़ी के पास ले गई।

इसी दूल्हे का प्रेमिका अगवा कर ले गयी

 

असलहाधारियों की मदद से युवती ने दूल्हे को गाड़ी में जबरन बैठा लिया और विवाह स्थल से फरार हो गई। जिसके बाद शादी के मण्डप में सन्नाटा छा गया शादी में शिरकत करने आए लोग भी दुल्हे को युवती के चुगंल से नही छुड़ा पाए।

 

अशोक एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडर था अस्पताल के पड़ोस की एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया था और लड़की के घर उसका आना जाना भी था। अशोक ने उससे झूठ बोला था की उसकी शादी नही हुई है जिसके बाद लड़की भी अशोक को प्यार करने लगी थी।

फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। फिलहाल दूल्हे का कोई सुराग नहीं मिला है। शादी के मंडप से दूल्हे का अपहरण होने से दुल्हन पक्ष के लोगों में सन्नाटा पसरा है। हमीरपुर एएसपी बीके मिश्रा ने बताया कि मंडप से दूल्हे को उठाए जाने की मौखिक सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Published : 
  • 17 May 2017, 12:36 PM IST

Related News

No related posts found.