हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का मौजूदा सत्र 27 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौजूदा सत्र पहले बृहस्पतिवार को समाप्त होने वाला था।
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक संजीव झा ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल से स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के शहीदी दिवस 23 मार्च को सत्र की बैठक नहीं बुलाने का अनुरोध किया था। अध्यक्ष ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है।
Published : 22 March 2023, 3:20 PM IST
Topics : नयी दिल्ली बढ़ा विधानसभा सत्र
No related posts found.