हिंदी
फरेंदा (महराजगंज): नगर पंचायत आनंदनगर में कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने पर चार दिनों बाद गुरुवार की शाम को हड़ताल समाप्त हुई।
सफाई से लेकर कस्बे में चरमराई लाइट की व्यवस्था फिर बहाल होगी। एसडीएम नवीन कुमार गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे।
उन्होंने ईओ व अध्यक्ष के साथ ही कर्मचारियों की बात सुनी। मतभेद समाप्त कराकर हड़ताल को समाप्त कराया गया।
वेतन मिलने की बात सुनकर कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने से हमारा परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया था।
उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि वार्ता काफी देर चली। कर्मचारी बिना वेतन के काम करने के कत्तई तैयार नहीं थे।
ईओ और अध्यक्ष को एकसाथ बिठाकर उनसे बातचीत कर वेतन दिलाने पर राजी कर लिया गया। तब जाकर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की।
Published : 4 April 2024, 7:18 PM IST
No related posts found.