Himachal Assembly Poll: हिमाचल में बजा विधान सभा चुनाव का बिगुल, 12 नवंबर को वोटिंग, जानिये कब आएंगे नतीजे

भारतीय निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनाव की घोषणा कर दी है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये कब होंगे चुनाव और तब आएंगे नतीजे

Updated : 14 October 2022, 3:33 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनाव की घोषणा कर दी है। नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिये प्रतिबद्ध है।

हिमाचल में एक चरण में ही चुनाव होंगे। 12 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 8 दिसंबर को मतों की गिनती होगी। मतो की गिनती पूरी होने पर 8 दिसंबर को ही चुनाव नतीजे घोषित किये जाएंगे। चुनाव अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी की जायेगी। नामांकन की अंतिम तिथि 25 नवंबर होगी। 

हिमाचल चुनाव का शेड्यूल

चुनाव आयोग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 55 लाख वोटर हैं। इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। चुनाव में शामिल सेवा कर्मियों की संख्या 67 हजार 532 होगी। इसके अलावा PWD 56,001 होगी। इसके अलावा 80 साल से ज्यादा उम्र के 1.22 लाख मतदाता हैं। इसके साथ ही 1184 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि नामांकन तक नये वोटरों को जोड़ने का काम जारी रहेगा। चुनाव के दौरान दिव्यांग वोटरों को सभी तरह की सुविधाएं प्रदान की जायेगी।

चुनाव आयोग ने कहा कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग, विकलांग या कोविड संक्रमित जो वोट देना चाहते हैं और वह लोग पोलिंग बूथ तक नहीं आ सकते हैं।  ऐसे मतदाताओं को आयोग घर जाकर मतदान करने की सुविधा देगा।

चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी सीमाएं सील रहेंगी। लोग फेक न्यूज और अफवाहों पर ध्यान न दें।

बता दें कि हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए 2017 में 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

पिछले विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। जीत हासि करने पर बीजेपी ने जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया था।

Published : 
  • 14 October 2022, 3:33 PM IST

Related News

No related posts found.