हिंदी
नोएडा: ग्रेटर नोएडा में बिजली के तार के संपर्क में आने से 80 वर्षीय एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई।
शुक्रवार को हुई घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें महिला का शरीर जल रहा है जबकि उसका एक हाथ तार के संपर्क में है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला मिर्जापुर गांव में अपने घर की पहली मंजिल पर थी जब वह अपने कमरे की खिड़की के बाहर बिजली के तार के संपर्क में आ गई।
अधिकारी ने बताया, ‘‘दिवंगत बदन सिंह की पत्नी अंगूरी देवी की घर की बालकनी के पास से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई।’’ अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला के परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
Published : 30 July 2023, 12:22 PM IST
No related posts found.