
महराजगंज: एक गांव की महिला ने अपनी दूसरी बच्ची को जन्म दिया है। प्रसव के बाद बच्ची का आकार देख हर कोई हैरान है। बच्ची के अद्भुत आकार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
थाना बृजमनगंज के पृथ्वीपालगढ़ निवासी किसलावती पत्नी गोवर्धन गोसाई जोत टोला की रहने वाली है, उसने सीएचसी बृजमनगंज पर अपने दूसरी बच्ची को जन्म दिया है। प्रसव के बाद बच्ची का आकार अद्भुत सा हो गया है। जिसे देखने को हुजूम उमड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: केजीएमयू का रेडियो थेरेपिस्ट डिपार्टमेंट बना आवारा कुत्तों का गढ़
बच्ची के अंग बेतरतीब है। नाक और मुंह के बगल में छिद्र है हाथ और पैर तिरछे हैं इस बच्ची को देखकर परिवारजन असमंजस में है जबकि स्थानीय डाक्टरों ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है सबसे बड़ी समस्या बच्ची के कमर पर निकला हुआ है मांस का लोथोड़ा है जो सभी को भयभीत कर रहा है।
Published : 27 June 2019, 4:26 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश थाना बृजमनगंज पृथ्वीपालगढ़ महराजगंज