हिंदी
घुघली (महराजगंज): घुघली विकास खंड अंतर्गत ग्रामसभा बारीगांव में नौ दिवसीय मां आदिशक्ति यज्ञ का आयोजन किया गया।
कथा व्यास जेपी अग्रवाल ने भक्तों को भगवान राम और शबरी की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान प्रेम के वशीभूत होते हैं।
जाति-पाति, ऊँच-नीच, धर्म-मजहब आदि से परे भगवान राम ने शबरी के झूठे बेर तक खाए।
गरीब, निर्बल, असहायों की मदद से बड़ी दूसरी कोई पूजा नहीं है।
यही सत्कर्म भगवान से सीधा साक्षात्कार कराते हैं।
पुजारी अनिल महराज ने बताया कि यज्ञ का यह चौथा वर्ष है।
दिन में प्रवचन व रात में रामलीला कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन चल रहा है।
इस अवसर पर आयोजक रविंद्र, योगेंद्र सिंह, पवन सिंह, संदीप सिंह, रोशन सिंह, राजू सिंह, रामू सिंह, कन्हैया यादव, जितई चौधरी आदि भक्तगण मौजूद रहे।
Published : 26 May 2024, 1:12 PM IST
No related posts found.