हिंदी
भिटौली (महराजगंज): सदर तहसील के ग्राम सभा पुराना खंडी में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के उपरांत रात में रामलीला कमेटी द्वारा ताड़का वध का मंचन हुआ। बाल कलाकारों के प्रदर्शन पर दर्शकों (Audience) ने तालियां बजाकर जय श्रीराम के नारे लगाए।
रामलीला मंचन
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार रामलीला कमेटी के बाल कलाकारों द्वारा ताड़का वध का मंचन किया गया। मंचन में ताड़का अपने श्राप से कुपित एवं पति की मृत्यु के उपरांत ऋषि मुनियों के यज्ञ में खलल डाल रही थी। विश्वामित्र के अनुरोध पर राजा दशरथ राम और लक्ष्मण को साथ वन जाने के लिए सहमत कर लेते हैं। उसके बाद वन में पहुंचकर भगवान राम ताड़का का वध कर ऋषि मुनियों एवं यज्ञ की रक्षा करते हैं।
ताड़का वध होते हुए ही जय श्रीराम के जोर-जोर से नारे लगने लगे। इस मंचन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर माहौल (Environment) को भक्तिमय बना दिया।
यह रहे मौजूद
यज्ञ के आयोजक पूर्व ग्राम प्रधान विनय पांडेय, व्यवस्थापक त्रिपुरारी उपाध्याय, ओमप्रकाश जायसवाल, अशोक मौर्य, सुभाष चंद्र पाण्डेय, अजयनाथ पाण्डेय, आलोक प्रसाद, लाल बच्चन सिंह, देवेंद्र पाण्डेय, रामनिवास, विश्म्भर पांडे, रवि पांडे, विशाल पांडे, शुभम, राजन आदि मौजूद रहे।
Published : 16 March 2024, 12:37 PM IST
No related posts found.