
लखनऊः चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को कस्टम विभाग ने तीन किलो सोना पकड़ा है। ये सोना दुबई से लाया जा रहा था, सोना लाने के लिए आरोपियों ने जो तरीका आजमाया था, उसे देख हर कोई हैरान है।
रविवार को विमान संख्या FX 8325 और SG 138 और AI 1930 से उतरे चार यात्रियों से ये सोना बरामद हुआ है। इस सोने की कीमत 1,49,10,000 बताई जा रही है। तस्करों ने सोने को पेस्ट के रूप में ढालकर अपने अंडरवियर की बेल्ट वाले एरिया में छिपाया था। कस्टम विभाग की मुस्तैदी से तस्कर गिरफ्त में आ गए।
कस्टम डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा ने बताया कि दुबई से विमान संख्या FX 8325,SG 138 और AI(एयर इंडिया)की विमान संख्या AI 1930 के जरिए लखनऊ पहुंचे चार यात्रियों के पास कस्टम विभाग की चेकिंग के दौरान कुल 3 किलो ग्राम सोना बरामद किया गया है। बरामद हुए सोने की कुल कीमत 1 करोड़ 49 लाख 10 हज़ार रूपये है। सोने को पेस्ट के रूप में ढालकर चारों यात्री अंडरवियर के बेल्ट क्षेत्र के अंदर के हिस्से में सिलकर सोना लेकर आ रहे थे।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों को धोखा देने के लिए इन लोगों ने जीन्स के नीचे दो अंडरवियर पहने हुए थे। संदेह होने पर कस्टम के अधिकारियों ने यात्रियों की सघन तलाशी की और सोना बरामद किया।
इन आरोपियों के पास से ना ही कोई कागजात मिले है और ना ही इन लोगों ने इसकी कोई पूरी जानकारी दी है। चारों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया है।
Published : 15 February 2021, 1:21 PM IST
Topics : Custom Department Gold Smugglering Lucknow luckow uttar pradesh कस्टम विभाग चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ सोना तस्करी