हिंदी
ठाणे: नवी मुंबई में 17 वर्षीय लड़की को शादी के बहाने भगाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पनवेल टाउन थाने के अधिकारी ने कहा कि पिछले छह महीने से व्यक्ति और लड़की संपर्क में थे।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर छह दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे नवी मुंबई के पनवेल इलाके के करंजडे में उरण फाटा के पास से लड़की का अपहरण कर लिया।
अधिकारी ने बताया कि लड़की का अब तक पता नहीं चल सका है।
उन्होंने कहा कि लड़की के माता-पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार को व्यक्ति और उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) और 34 (समान मंशा से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया।
Published : 10 December 2023, 11:34 AM IST
Topics : अपहरण ठाणे नवी मुंबई नाबालिग लड़की पुलिस महाराष्ट्र मुकदमा रिश्तेदार शादी
No related posts found.