हिंदी
नयी दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक कार में आग लग जाने के बाद उसमें सवार तीन लोगों की जान बाल-बाल बची।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि मुसुदपुर डेयरी क्षेत्र में मोहल्ला क्लीनिक के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक कार में आग लग जाने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि टाटा नेक्सॉन कार जल रही है, लेकिन कार में सवार तीन लोग उससे सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे थे।
पुलिस ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि इंजन में गड़बड़ी की वजह से कार में आग लगी। घटना की जांच की जा रही है।
Published : 8 April 2023, 1:16 PM IST
No related posts found.