हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने रविवार को आम तौर पर आकाश में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत से 65 प्रतिशत के बीच रही।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली में शनिवार शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 164 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
Published : 24 June 2023, 8:27 PM IST
No related posts found.