
पटनाः बिहार की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है। नीतीश सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले राजद विधायक चेतन आनंद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को अपना समर्थन दे दिया है। वहीं, अब एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चेतन ने राजद को घेरा है।
चेतन आनंद ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'ठाकुर के कुएं में पानी बहुत है, सब को पिलाना है।' बता दें कि राजद सांसद मनोज झा ने 'ठाकुर का कुआं' कविता राज्यसभा में पढ़ी थी। इसके बाद बिहार में एक नया विवाद शुरू हो गया था। राजद पर राजपूत समाज का अपमान करने का आरोप लगा था।
'ठाकुर का कुआं' कविता
"चूल्हा मिट्टी का
मिट्टी तालाब की
तालाब ठाकुर का
भूख रोटी की
रोटी बाजरे की
बाजरा खेत का
खेत ठाकुर का
बैल ठाकुर का
हल ठाकुर का
हल की मूठ पर हथेली अपनी
फसल ठाकुर की
कुआं ठाकुर का
पानी ठाकुर का
खेत-खलिहान ठाकुर के
गली-मुहल्ले ठाकुर के
फिर अपना क्या?
गांव?
शहर?
देश?"
राजद सांसद मनोज झा ने उपरोक्त कविता राज्यसभा में पढ़ी थी। उस वक्त इसका विरोध चेतन आनंद और उनके पिता आनंद मोहन ने किया था। राजद पर राजपूत समाज का अपमान करने का आरोप लगाया गया था।
Published : 12 February 2024, 3:23 PM IST
Topics : bihar Bihar Politics Chetan Anand floor test rjd एनडीए चेतन आनंद बिहार राजद