हिंदी
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी को रविवार को श्रीनगर में आतंकवादियों ने गोली मार दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि पुलिस निरीक्षक मसरूर अहमद वानी ईदगाह मैदान में स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी। घायल अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि डॉक्टर, वानी का इलाज कर रहे हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
कश्मीर जोन की पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आतंकवादियों ने श्रीनगर के ईदगाह के पास पुलिस निरीक्षक मसरूर अहमद पर गोलीबारी कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस अपराध में पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया । इलाके की घेराबंदी की गई है।’’
पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published : 29 October 2023, 5:49 PM IST
Topics : आतंकियों क्रिकेट गोली मारी पुलिस निरीक्षक श्रीनगर
No related posts found.