हिंदी
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आत्मसमर्पण करने वाले एक आतंकवादी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जो पिछले 18 वर्षों से फरार था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अधिकारियों के मुताबिक, परवेज अहमद उर्फ हारिस नाम के आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादी को किश्तवाड़ में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि वह हत्या और हत्या के प्रयास के अलावा 2005 में शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार था।
उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया था।
Published : 21 December 2023, 6:47 PM IST
Topics : आतंकवादी आत्मसमर्पण किश्तवाड़ जिले जम्मू कश्मीर
No related posts found.