महराजगंज: फरेंदा में वन माफियाओं का आतंक, तस्करों की कुल्हाड़ी देखिये कैसे मचा रही तबाही, एक्सक्लूसिव VIDEO

फरेंदा वन विभाग पर माफिया भारी पड़ गए हैं। फरेंदा जंगल में हर रोज पेड़ पर कुल्हाड़ी चल रही है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Updated : 6 April 2023, 1:57 PM IST
google-preferred

फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा वन विभाग पर माफिया भारी पड़ गए हैं। फरेंदा जंगल में हर रोज पेड़ पर कुल्हाड़ी चल रही है। इससे जंगल वीरान होता जा रहा है। रात होते ही तस्करों की कुल्हाड़ी पेडों पर बज रही है। तस्कर रात के अंधेरों में पिकअप, टेंपो आदि पर लादकर दूसरे जनपदों को लकड़ी भेज रहे हैं।

वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी लकड़ी तस्करी पर अंकुश लगाने में नाकाम हैं, जिससे तस्करों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जिले का बेहद घने और आकर्षक दिखने वाला लेहड़ा जंगल अंदर ही अंदर खोखला होता जा रहा है, वन माफियाओं पर अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है।

फरेंदा वन परिक्षेत्रों के जंगलों में वन माफिया हरे-भरे पेड़ों को काटकर गाड़ियों से लकड़ी को अवैध रुप से ले जाते अक्सर पकड़े जाते हैं। 
लेहड़ा जंगल में हरे-भरे पेड़ों की कटाई तेजी के साथ हो रही है, लेकिन वन विभाग तस्करों पर लगाम लगाने में असफल दिखाई दे रही है। सूत्रों की मानें तो वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से वन तस्कर पेड़ों को काटने में लगे हुए हैं।

Published : 
  • 6 April 2023, 1:57 PM IST

Related News

No related posts found.