हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर से बड़ी दर्दनाक खबर है। यहां के सिविल अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से वहां इलाज के लिये भर्ती 10 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। कुछ लोगों के भी झुलसने की खबर हैं। आग से पूरे अस्पताल में धुंए का गुबार छा गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण अहमदनगर के सिविल अस्पताल के बहुमंजिला इमारत में स्थित आईसीयू में अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। इससे पहले कि मरीजों और लोगों को बाहर निकाला जाता, आग और धुएं ने कई वार्डों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की इस घटना में 10 मरीजों की मौत हो गई है जबकि कुछ व्यक्ति झुलस गये। आईसीयू में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीमों ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने घटना की पुष्टि की है।ये आग सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी थी।
जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है।
Published : 6 November 2021, 2:31 PM IST
No related posts found.