हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने दिल्ली में दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विभाग के मुताबिक, शहर में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षित आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 138 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Published : 2 September 2023, 1:25 PM IST
Topics : गर्मी तापमान दिल्ली एनसीआर नई दिल्ली बारिश मौसम मौसम विभाग
No related posts found.