हिंदी
नई दिल्ली: गुरु-शिष्य का रिश्ता एक बहुत ही पवित्र रिश्ता माना जाता था। लेकिन तेलंगाना के भद्रदरी कोठागुडेम जिले में गुरूवार को गुरू और शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने का मामला प्रकाश में आया है।
यहां एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर ने पांच नाबालिग छात्राओं को जबरन अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
हेडमास्टर ने अगस्त से अब तक स्कूल के अंदर 7 से 11 साल की उम्र की पांच लड़कियों को शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दो छात्राएं बीमार हो गईं और उनमें से एक ने अपनी मां को अपने साथ हुए यौन शोषण की बात की। यह घटना के सामने आने के बाद स्कूल की अन्य लड़कियों से पूछताछ की गई तब इसका भंडाफोड़ हुआ।
लड़कियों के साथ रेप करने से पहले हेडमास्टर ने बच्चियों को अश्लील वीडियो देखने के लिए मजबूर किया। इसेक साथ ही धमकी दी कि वे इस बारे में किसी को अगर बताया तो इसका परिणाम बुरा होगा।
Published : 17 December 2020, 2:06 PM IST
No related posts found.