हिंदी
उज्जैन: जिला पुलिस ने 15 साल की किशोरी के साथ तीन नाबालिगों द्वारा बलात्कार का वीडियो वायरल होने के बाद दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और तीसरे की तलाश की जा रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना बिड़ला ग्राम थाना क्षेत्र की है और इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद इसकी जांच शुरू कर गई है।
बिरला ग्राम थाने के प्रभारी करण सिंह ने कहा, 'तीन नाबालिगों ने 15 साल की किशोरी के साथ बलात्कार किया और इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। तीन में से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और तीसरे की तलाश जारी है।'
उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और घटना की जांच जारी है।
Published : 29 July 2023, 7:13 PM IST
Topics : आरोपिय उज्जैन किशोरी जिला पुलिस तलाश नाबालिग बलात्कार मध्य प्रदेश वायरल हिरासत
No related posts found.