तेदेपा का झंडा वैश्विक तेलुगु समुदाय की रीढ़ है: पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी का झंडा वैश्विक तेलुगु समुदाय की रीढ़ है, जबकि पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के आगे और पीछे के पहिये क्रमश: कल्याण और विकास के प्रतीक हैं।

Updated : 27 May 2023, 7:22 PM IST
google-preferred

राजामहेंद्रवरम: तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी का झंडा वैश्विक तेलुगु समुदाय की रीढ़ है, जबकि पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के आगे और पीछे के पहिये क्रमश: कल्याण और विकास के प्रतीक हैं।

उन्होंने पूर्वी गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम में राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी तेदेपा के दो दिवसीय ‘चिंतन सत्र ‘महानडु’ में यह टिप्पणी की।

तेदेपा द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नायडू ने पार्टी के नेताओं और समर्थकों की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए उनसे ‘उनके रास्ते में आने वाली किसी भी रूकावट को कुचल कर’ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

चौदह साल तक मुख्यमंत्री रहे नायडू ने कहा कि तेदेपा के संस्थापक दिवंगत एन टी रामाराव (एनटीआर) ने तेलुगु समाज को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसे महान नेता के वंशज हैं।’’

उन्होंने एनटीआर की जन्म शताब्दी और तेदेपा की 42 साल की यात्रा के साथ इसके संयोग को देखते हुए इस साल के महानडु को ऐतिहासिक बताया।

 

Published : 
  • 27 May 2023, 7:22 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement