Tawang Clash: अरूणाचल में चीन से झड़प पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में दिया अहम बयान, जानिये क्या कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोक सभा और उसके बाद राज्य सभा में अरूणाचल में चीन से झड़प के मामले पर अहम बयान दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये क्या बोले रक्षा मंत्री

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 December 2022, 12:12 PM IST

 नई दिल्ली:  अरूणाचल के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोक सभा में अहम बयान दिया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने शौर्य का परिचय देते हुए चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया। लोकसभा के बाद रक्षा मंत्री ने राज्य सभा में भी इस मामले को लेकर बयान दिया।

रक्षा मंत्री ने सदन को बताया कि पीएलए के जवानों के साथ हाथापाई हुई। भारतीय सैनिकों ने उन्हें खदेड़ा और वापस जाने को मजबूर किया। इस झड़प में दोनों तरफ के सैनिकों को कुछ चोटें भी आई है।उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इस तरह कि किसी भी गतिविधियों का मुंह तोड़ जबाव देने में पूरी तरह सक्षम है। हमारे सैनिकों ने दिलेरी से चीनी सैनिकों को जवाब दिया।

इससे पहले कांग्रेस, आरजेडी, तृणमूल कांग्रेस, आप समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने राज्यसभा और लोकसभा में इस मुद्दे पर तुरंत चर्चा की मांग को लेकर नोटिस दिया है।

तवांग में हुई झड़प को लेकर मंगलवार सुबह संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दलों द्वारा हंगामा किया गया। दोनों सदनों में सरकार को घेरने की कोशिश की। बढ़ते हंगामे लेकर राज्यसभा की कार्यवाही 12.30 बजे और लोक सभा की कार्यवाही 12.00 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। अब कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है।

Published : 
  • 13 December 2022, 12:12 PM IST

No related posts found.