हिंदी
गोंडा (उत्तर प्रदेश): जिले के मनकापुर क्षेत्र में मंगलवार को ततैया के हमले में दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनकी दादी का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि मनकापुर थाना क्षेत्र के मदनापुर गांव निवासी उत्तमा (65) अपने दो पौत्रों युग (चार) और योगेश (छह) के साथ दुकान से राशन लाने जा रही थी। रास्ते में उन पर अचानक ततैया के झुंड ने हमला बोल दिया। ततैया के डंक मारने से तीनों की हालत गंभीर हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले गए, जहां पहुंचते ही युग की मौत हो गई। डॉक्टरों ने योगेश और उत्तमा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहां इलाज के दौरान योगेश की भी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि उत्तमा का उपचार किया जा रहा है।
Published : 20 September 2023, 10:44 AM IST
Topics : जिला अस्पताल ततैया दो बच्चों मनकापुर क्षेत्र मौत
No related posts found.