Site icon Hindi Dynamite News

Taj Mahal: ताजमहल घूमने आयी विदेशी महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

यूपी के आगरा में रविवार को ताजमहल घूमने आयी एक विदेशी महिला पर्यटक की मौत का मामला सामने आया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Taj Mahal: ताजमहल घूमने आयी विदेशी महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

आगरा: ताजमहल (Taj Mahal) का दीदार करने आयी एक विदेशी महिला (Foreign Woman ) रैंप पर चढ़ते समय अचानक गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत (Dead) घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसी के साथ म्यांमार एंबेसी (Myanmar Embassy) को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार म्यांमार की महिला अपने अन्य 10 सदस्यों के साथ ताजमहल में घूम रही थी। 

ताजमहल की सीढ़ियां चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार म्यांमार की रहने वाली महिला पर्यटक 67 वर्षीय आइमिंट अपने अन्य 10 सदस्यों के साथ ताजमहल देखने आगरा पहुंचीं थीं। वह ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जाने के लिए सीढ़ियों पर चढ़ रहीं थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे जमीन पर गिर गईं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस विदेशी पर्यटक आइमिंट के साथ आए अन्य लोगों से जानकारी कर रही है।

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि म्यांमार की महिला पर्यटक ताजमहल के अंदर रैंप पर गिर गई हैं। सूचना पर पहंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि म्यांमार की रहने वाली महिला पर्यटक का शव जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुट गई है। इसी के साथ म्यांमार एंबेसी को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।

आगरा प्रशासन म्यांमार एंबेसी से संपर्क में है। 

अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। 
https://www.yuvadynamite.com/

Exit mobile version