हिंदी
बेरूत: सीरिया की राजधानी और देश के सबसे बड़े शहर दमिश्क में हवाई अड्डे के पास गुरुवार तड़के एक ‘भीषण’ विस्फोट हुआ। निगरानी समूह ने इसके कारणों का उल्लेख किए बिना इसकी जानकारी दी है।
‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के प्रमुख रामी अब्दील रहमान ने कहा, ‘‘विस्फोट काफी भीषण था जिसकी आवाज दमिश्क में भी सुनी जा सकती थी।’’

विस्फोट के कारण हुए नुकसान और हताहतों के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
Published : 27 April 2017, 11:49 AM IST
No related posts found.