
बेरूत: उत्तर पश्चिमी सीरिया के इदलिब शहर में एशियाई जेहादियों के अड्डे पर हुए विस्फोट में 23 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं। घायलों को वहां के नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सीरिया में चरमपंथी समूह की ओर से लड़ने वालों में मध्य एशिया और चीन के शिनजांग प्रांत के जातीय अल्पसंख्यक समेत हजारों एशियाई शामिल हैं। लंदन स्थित संस्था सीरियाई अब्ज़र्वेटोरी फॉर ह्यूमन राइट्स के चीफ रामी अब्देल रहमान ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इदलिब में अजनद अल-कोकाज़ गुट के अड्डे पर विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि इस विस्फोट में मरने वालों और जख्मी लोगों में ज्यादातर लड़ाके है।
उन्होंने कहा कि इस विस्फोट से न केवल अल-कोकाज़ गुट का अड्डे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया बल्कि अड्डे के आसपास के कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
Published : 8 January 2018, 12:27 PM IST
Topics : अड्डे इदलिब शहर उत्तर पश्चिमी एशियाई जेहादियों विस्फोट सीरिया