
महराजगंज: जनपद में इन दिनों असलहे धारक सांसत में है और उनके शस्त्र लाइसेंस के निरस्त होने की संभावना बढ़ गई। किसी भी तरह विवाद होने पर ऐसे लोगों पर अक्सर शक की सुई घूम जाती है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार लोक सभा चुनाव करीब आता देख अब जिला प्रशासन शस्त्र लाइसेंस को लेकर सख्त हो गया है।
जनपद के एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख और एक प्रमुख प्रतिनिधि पर चुनाव संबधी मुकदमे लादे गए थे। अब उनके असलहों पर लाइसेंस निरस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार एसपी कार्यालय से रिपोर्ट लग के अब जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचा दिया गया है।
यही नहीं असलहा धारकों को नोटिस तक भिजवा दिया गया है। अब वे अगली नियत तारीख को अपने पक्ष रख सकते है। जिला प्रशासन जल्द उनके लाइसेंसों पर फैसला लेगा।
Published : 3 March 2024, 5:05 PM IST
Topics : Maharajganj असलहा धारकों असलहा लाइसेंस जिला मजिस्ट्रेट तलवारें नोटिस पूर्व ब्लॉक प्रमुख लोक सभा चुनाव