हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली के तिलक नगर में क्षत-विक्षत अवस्था में जिस स्विस महिला का शव मिला था, उसकी प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दम घुटने से उनकी जान गयी थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक स्विस महिला नीना बर्जर (30) का शव 20 अक्टूबर को तिलक नगर में दिल्ली नगर निगम के एक विद्यालय की दीवार के पास मिला था। उसके हाथ-पैर चेन में बंधे थे।
पुलिस को संदेह है कि आरोपी गुरप्रीत सिंह ने घटना के दिन बर्जर को सैंट्रो कार में बंद कर दिया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ संदेह है कि दम घुटने से उनकी मौत हुई। लेकिन अंतिम रिपोर्ट कुछ दिनों में आ सकती है।’’
Published : 31 October 2023, 10:35 AM IST
No related posts found.