हिंदी
जयपुर: राजस्थान के अजमेर जिले में मंगलवार को करीब 20 फुट की ऊंचाई से एक झूला गिरने से उसमें सवार 11 लोग घायल हो गये।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह घटना झूले की केबल टूटने के कारण हुई। हादसे में 11 लोगों को चोटें आई है। जेएलएन सरकारी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है और वे सभी खतरे से बाहर हैं।’’
नीचे आते समय झूले की केबल अचानक टूट गई जिससे वह गिर गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
Published : 22 March 2023, 10:14 AM IST
No related posts found.