हिंदी
नई दिल्ली: संसद से 143 सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी दल लामंबद हो गये हैं। गुरूवार को संसद से निलंबित सदस्यों और विपक्षी नेताओं द्वारा दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और पुराने संसद से विजय चौक तक मार्च निकाला जा रहा है। कल जंतर-मंतर पर प्रदर्सन का ऐलान किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार निलंबित सांसदों द्वारा निकाले जा रहे मार्च के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद में विपक्षी नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है, जो कि हमारा हक है। हम संसद की सुरक्षा का मुद्दा उठाना चाहते हैं और इस पर चर्चा चाहते हैं।
खरगे ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन सरकार के खिलाफ है। पीएम मोदी सदन में बात नहीं करते। कल जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन होगा।
Published : 21 December 2023, 11:22 AM IST
No related posts found.