हिंदी
नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन का कहना है कि वह फैशन को लेकर जागरूक नही हैं। फैशन के विषय में पूछे गए एक सवाल पर सुष्मिता सेन ने कहा कि वह फैशन को लेकर जागरूक नही हैं।
सुष्मिता ने कहा, मुझे नहीं पता कि मैं फैशन को लेकर जागरूक हूं या नहीं, क्योंकि मैं सीजन फॉलो नहीं करती। मेरे लिए फैशन के लिए कोई नियम नहीं है। अगर हरा रंग फैशन में है तो आप शायद मुझे संतरी में देख सकते हैं, इसलिए मैं खुद को फैशन के प्रति जागरूक नहीं कहती, लेकिन मुझे फैशन की जानकारी है।
उन्होंने कहा कि यदि वह चलन का अनुसरण करती हैं तो उनके लिए यह अच्छा है। निश्चित रूप से मेरी खुद की स्टाइल है।
Published : 13 February 2017, 12:57 PM IST
Topics : फैशन बॉलीवुड सिनेमा सुष्मिता सेन
No related posts found.