हिंदी
नई दिल्ली: विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज का कहना है कि भारतीय पेशेवरों को एचवनबी वीजा के मुद्दे पर सरकार अमेरिकी प्रशासन से हर स्तर पर वार्ता की जा रही है। विदेशी मंत्री ने यह भी साफ किया कि वार्ता प्रक्रिया जारी है और लेकिन अब तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्वराज ने कांग्रेसी नेता आंनद शर्मा के पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हाल के वर्षाें में भारतीय पेशेवरों को एचवनबी वीजा जारी करने में बढोतरी हुई है। वर्ष 2014 में 1.08 लाख एच वन बी वीजा जारी किये गये थे, जिनकी संख्या वर्ष 2017 में बढ़कर 1.29 लाख पर पहुंच गयी।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारतीयों को एच वन बी वीजा जारी करने में वर्ष 2016 की तुलना में 2017 में बढोतरी हुयी है।
स्वराज ने कहा कि अमेरिका के एचवनबी वीजा जारी करने पर सख्ती का खतरा बना हुआ है। सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है। हर स्तर पर इस संबंध में चर्चा की जा रही है। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों के साथ ही इस पर विचार विमर्श जारी है।
Published : 26 July 2018, 7:09 PM IST
Topics : अमेरिका एच1बी वीजा भारत राज्यसभा विदेशी मंत्री सरकार सुषमा स्वराज
No related posts found.