हिंदी
भुवनेश्वर: बीजू जनता दल (बीजद) विधायक एवं ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्रो का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।
पात्रो 75 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पात्रो के निधन पर दुख जताया और उन्हें एक कुशल प्रशासक और अच्छा संगठनकर्ता बताया।
उन्होंने एक शोक संदेश में कहा, ‘‘ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सदन की गरिमा हमेशा बनाए रखी और लोकतांत्रिक मानदंडों का पालन किया। पात्रो के निधन से राज्य की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पात्रो ने अपना जीवन गंजाम जिले में लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्हें ओडिशा के लोग हमेशा याद रखेंगे।”
पात्रो एक जून, 2019 से चार जून, 2022 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे थे।
Published : 3 September 2023, 12:00 PM IST
No related posts found.