हिंदी
नई दिल्ली: आज साल 2018 का पहला सूर्य ग्रहण है। अमावस्या में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण आंशिक है। विश्व के कुछ चुनिंदा देशों में ही इस सूर्य ग्रहण का दीदार किया जा सकेगा।
बता दें कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। अमेरिका, ब्राजील, उरुग्वे नामीबिया, मोजांबिक, ज़िम्बाब्वे, मैडागास्कर समेत कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार आज लगने वाला सूर्यग्रहण रात 12 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा और सुबह लगभग चार बजे ग्रहण का खत्म होगा।
ग्रहण के दोषकाल वाले समय को सूतक कहा जाता है, जो ग्रहण से 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इस सूतक काल में कुछ सावधानियां बरते जिससे आपके ऊपर ग्रहण का असर न हो।
ग्रहण के समय मंदिर बिल्कुल न खोलें। भगवान की पूजा पाठ न करें। ग्रहण में ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि नहीं आती है। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं घर से बाहर न निकले, क्योंकि ग्रहण की छाया का बुरा प्रभाव पेट में पल रहे बच्चें पर पड़ सकता है।
ग्रहण के समय भोजन करना और बनाना अशुभ माना जाता है।
Published : 15 February 2018, 10:41 AM IST
No related posts found.
No related posts found.