हिंदी
महराजगंज: डुमरियागंज लोक सभा सीट से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के समर्थकों और फरेंदा टोल प्लाजा कर्मियों में जबरदस्त मारपीट और हाथापाई का मामला सामने आया है। मारपीट में दो टोल कर्मी घायल हो गये हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक लोक सभा सांसद जगदंबिका पाल सोमवार को धानी होते हुये गोरखपुर जा रहे थे तभी फरेंदा धानी रोड पर हडहवा टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर हुए विवाद के बाद टोल कर्मचारियों और सांसद के समर्थकों के बीच मारपीट और हाथापाई हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सांसद के साथ की गाड़ी का टोल माग मांगने को लेकर भाजपा नेता समर्थक आग बबूला हो गए और जमकर हाथापाई और मारपीट हुई जिसमें दो लोगों को चोट आई है।
थानेदार का बयान
फरेंदा थानेदार ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि टोल देने को लेकर सांसद के समर्थकों और टोल प्लाजा कर्मियों में मारपीट हुई है। मामले की जांच जारी है ।
Published : 13 March 2023, 3:46 PM IST
Topics : टोल प्लाजा डुमरियाजगंज फरेंदा महराजगंज मार पीट समर्थकों सांसद
No related posts found.