मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के सामने सुनील सिंह हुए सपा में शामिल, ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन

आज सपा मुख्यालय पर हिन्दू युवा वाहिनी के नेता सुनील सिंह ने अपने साथ हजारों कार्यकर्ताओं को लेकर सपा मुख्यालय पंहुचे।जंहा उन्होने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की।इस मौके पर बसपा छोङकर सपा में आये सीएल वर्मा समेत दूसरे कई नेताओं ने भी सपा की सदस्यता ली।

Updated : 18 January 2020, 2:58 PM IST
google-preferred

लखनऊ: हिन्दू युवा वाहिनी के नेता सुनील सिंह आज समाजवादी पार्टी से जुड़ गये।इस मौके पर सुनील सिंह ने कहा की यूपी सरकार आज प्रदेश के युवाओं के सपनों का कत्ल कर रही है।प्रदेश के आम लोगों को सब्जबाग दिखाये गये।मगर आज हकीकत अलग है। यही हाल हमारे साथियों का भी रहा।

वंही अखिलेश यादव ने कहा की सुनील सिंह के आने से सपा मजबूती से संघर्ष करेगी।भाजपा सरकार की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।अब सरकार के पास ज्यादा समय नही बचा है।भाजपा सरकार प्रदेश को विकास के बजाय विनाश के रास्ते पर ले जा रही है।हिन्दू-मुस्लिम के अलावा भाजपा के पास दूसरा कोई नारा या मुद्दा नही है।

एनआरसी के मुद्दे पर आसाम के लोग भी खुश नही हैं।वंहा पर भी भाजपा ने हिन्दू-मुस्लिम कर दिया।जिससे वंहा भी लोगों मे नाराजगी है।नफरत फैला कर भाजपा राजनैतिक लाभ लेना चाहती है।अब सुनील सिंह के आने के बाद सरकार के लोगों की ही नागरिकता खतरे में पड़ गई है।

समाजवादी पार्टी के द्वारा किये गये कामों को ही सरकार आगे बढा रही है।देवरिया और सलेमपुर वाली फोर लेन सड़क अभी भी नही बन पाई है।चिड़ियाघर अभी तक सरकार नही बना पाई है।

अभी काफी लोग आने वाले समय में समाजवादी पार्टी से जुड़ने के लिए तैयार हैं।

Published : 
  • 18 January 2020, 2:58 PM IST

Related News

No related posts found.