
मुंबई: 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल 'बॉर्डर 2' (Border 2) का जब से का ऐलान हुआ है। तभी से लोग इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। सनी देओल (Sunny Deol), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) स्टारर 'बॉर्डर' फिल्म लोगों के दिलों में खास जगह रखती है। यही वजह है कि लोग बॉर्डर 2 की कास्ट से भी उसी जोश और दमदार अभिनय की उम्मीद लगाए हुए है। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी, लेकिन इस फिल्म के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं।
अहान शेट्टी आएंगे फिल्म में नजर
बॉर्डर 2 में भी एक्टर सनी देओल नजर आएंगे, लेकिन इस फिल्म में सुनील शेट्टी नहीं दिखेंगे। हालांकि, फिल्म के सीक्वल में सुनील शेट्टी की कमी को अब उनके बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) पूरी करते हुए नजर आने वाले हैं। इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट खुद फिल्म की तरफ से हो गई है।
मेकर्स ने शेयर की वीडियो
'बॉर्डर 2' के मेकर्स ने फिल्म का प्यारा सा वीडियो जारी किया है, जो इसकी तीसरी अनाउंसमेंट है। इस अनाउंटमेंट वीडियो में अहान शेट्टी का वॉइसओवर है, जिसमें अहान बोल रहे हैं- जिसे पार नहीं कर पाता दुश्मन वो न तो कोई लकीर है, न दीवार और न खाई, और क्या है ये बॉर्डर, बस एक फौजी और उसके भाई हैं।
सनी देओल ने किया स्वागत
वहीं इस वीडियो को सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बॉर्डर 2 की बटालियन में फौजी अहान शेट्टी का वेलकम। सनी की इस वीडियो पर सुनील शेट्टी ने कमेंट करते लिखा, PHANTOM।
फिल्म में ये भी आएंगे नजर
बता दें कि इस फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता और टी-सीरीज प्रोड्यूसर (T-Series Producer) कर रहे हैं। जबकि अनुराग सिंह फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के अलावा, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी हैं।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 3 October 2024, 3:43 PM IST
Topics : Ahan Shetty Ahan Shetty entry bollywood Border 2 Border 2 release date Border 2 Star Cast Suniel Shetty Sunny Deol T series Varun Dhawan