हिंदी
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शिमला के रिज मैदान में राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री भी उप मुख्यमंत्री की शपथ ली। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ समारोह के लिए रिज मैदान को शानदार तरीके से सजाया गया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिये कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं।

शपथ ग्रहण से पहले सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी मां से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले आज सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर हॉलीलॉज पहुंचे। हॉलीलॉज में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। मुख्यमंत्री ने उन्हें शपथ समारोह का न्यौता दिया।
Published : 11 December 2022, 1:55 PM IST
Topics : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री विधायक दल शपथ शिमला सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश
No related posts found.