हिंदी
शिमला: कांग्रेस सरकार के संकट में फंसे होने की अटकलों के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-समृद्धि सम्मान योजना के नाम से नई योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत तहत वित्त वर्ष 2024-25 से 18 से 80 वर्ष की पात्र करीब 5 लाख महिलाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह मासिक पैंशन मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक इस योजना पर 800 करोड़ रुपए सालाना खर्च होंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पत्रकारों से बातचीत में इस योजना की घोषणा के बाद कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य में अपनी 5वीं गारंटी को पूरा कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार 18 से 60 वर्ष आयु तक महिलाओं को यह लाभ देगी, लेकिन इसमें 80 वर्ष तक की सभी महिलाएं दायरे में आएंगी। यानी 80 वर्ष तक की महिलाओं को पहले से यह सुविधा मिल रही है।
इस मौके पर हिमचल प्रदेश के मंत्री, विधायक व अन्य नेता भी रहे मौजूद।
Published : 5 March 2024, 12:26 PM IST
No related posts found.