Election Commissioner: सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्तों की रेस में सबसे आगे

चुनाव आयुक्त के लिये सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार का नाम सबसे आगे चल रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 March 2024, 1:51 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर गुरूवार को चयन समिति की बैठक में 6 नाम पैनल में सामने आये जबकि 212 लोगों की लिस्ट तैयार की गई थी।

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्तों की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार थोड़ी देर में नये चुनाव आयुक्तों के नाम का ऐलान कर सकती है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारबैठक में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत विपक्ष की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ अधीर रंजन चौधरी भी शामिल रहे।

Published : 
  • 14 March 2024, 1:51 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement