हिंदी
जयपुर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक युवक-युवती ने पेड़ से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि घटना धोरीमन्ना कस्बे के मांगता गांव की है। युवक व युवती बुधवार रात अपने घर से निकले और सरकारी स्कूल में एक पेड़ से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उनके शव देखे और पुलिस को सूचना दी।
मृतक की पहचान ओमप्रकाश (21) और खुशी (19) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच की जा रही है।
Published : 8 June 2023, 2:53 PM IST
No related posts found.