
नयी दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-दिल्ली के 23 वर्षीय छात्र ने पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में अपने घर में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार बी.टेक चौथे वर्ष के छात्र पनव जैन के माता-पिता को मंगलवार रात करीब नौ बजे सैर से लौटने पर उसका शव मिला।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि पनव ने अपने घर में लगी वजन उठाने वाली रॉड का इस्तेमाल करके दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार पीड़ित के माता-पिता उसे पुष्पांजलि अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा कि पनव के पिता ने बताया है कि उनका बेटा पिछले कुछ महीने से तनाव और अवसाद से पीड़ित था और उसका इलाज भी किया जा रहा था।
पुलिस ने कहा कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले की जांच जारी है।
Published : 2 November 2023, 10:59 AM IST
Topics : आईआईटी आत्महत्या छात्र नयी दिल्ली पुलिस पूर्वी दिल्ली विवेक विहार