उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत

अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत कबाइली जिले खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी मोटरसाइकिल को विस्फोट कर उड़ा लिया जिसमें दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी और 19 अन्य घायल हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Updated : 27 May 2023, 7:37 PM IST
google-preferred

पेशावर: अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत कबाइली जिले खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी मोटरसाइकिल को विस्फोट कर उड़ा लिया जिसमें दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी और 19 अन्य घायल हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बम निरोधक दस्ते के प्रभारी इनायतुल्लाह ने कहा कि सुरक्षाबलों का काफिला दक्षिणी वजीरिस्तान की ओर जा रहा था, तभी डेरा इस्माइल खान के चाकन इलाके में आत्मघाती ने उन पर हमला किया।

इस हमले में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी और 19 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि घायलों को पेशावर के संयुक्त सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों ने हमले की जांच शुरू कर दी है।

अब तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

Published : 
  • 27 May 2023, 7:37 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement