हिंदी
नई दिल्ली: आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि गर्मी के मौसम में गन्ने का रस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है साथ ही लू लगने का खतरा भी नहीं होता है लेकिन क्या आप जानते है कि गन्ने का रस भी कभी-कभी शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस खास रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे है कि गन्ने का जूस किन लोगों के लिए खतरनाक है।
दांत में दर्द
दांत में दर्द होने पर भी गन्ने का रस न पिएं क्योंकि इसमें अधिक मीठा होने की वजह से कैविटी की समस्या हो जाती है जिससे दांत में दर्द बढ़ सकता है।
मोटे लोग
जिन लोगों के शरीर का वजन ज्यादा होता है उन्हें गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो मोटापा बढ़ाते हैं।
जिन लोगों के पेट में कीड़े होते हैं या पेट से संबंधित कोई भी परेशानी होती हैं तो उन्हें भी गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए।
Published : 12 May 2017, 6:43 PM IST
Topics : गन्ने
No related posts found.