
नई दिल्ली: भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस-1988) बैच की अधिकारी सुचित्रा दुरई को भारत सरकार ने थाईलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। दुरई वर्तमान समय में केन्या में भारतीय उच्चायुक्त के पद पर तैनात हैं।
हाल ही में कैन्या में फंसी भारतीय लड़कियों को सुरक्षित स्वदेश भेजने में दुरई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके लिये विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनके कार्यों की भी खूब सराहना की थी। दुरई जल्द ही नये कार्यभार को ग्रहण करेंगी।
Published : 11 October 2018, 3:55 PM IST
Topics : थाईलैंड भारत भारतीय विदेश सेवा राजदूत सुचित्रा दुरई