मुंबई में उपनगरीय रेल सेवाएं हुई बाधित, जानिये क्या रही वजह

मुंबई के चर्चगेट स्टेशन पर मंगलवार सुबह सिग्नल में खराबी आने के कारण पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) की उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित हो गईं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 August 2023, 2:43 PM IST

मुंबई: मुंबई के चर्चगेट स्टेशन पर मंगलवार सुबह सिग्नल में खराबी आने के कारण पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) की उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित हो गईं।

कुछ यात्रियों ने दावा किया कि सिग्नल में गड़बड़ी के कारण सुबह के व्यस्त समय में लोकल ट्रेन कम से कम 15 से 20 मिनट की देरी से चलीं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर अप (चर्चगेट की ओर) ‘फास्ट’ लाइन के एक सिग्नल में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण 30 मिनट के लिए रेलगाड़ियों को अप ‘स्लो’ लाइन से निकाला गया।

अधिकारी ने बताया कि खराबी ठीक हो जाने के बाद ट्रेन सेवाएं नौ बजकर 22 मिनट पर बहाल कर दी गईं।

पश्चिम रेलवे चर्चगेट (दक्षिण मुंबई में) और दहाणू (पड़ोसी पालघर में) स्टेशन के बीच उपनगरीय सेवाओं का संचालन करता है।

Published : 
  • 8 August 2023, 2:43 PM IST

No related posts found.