हिंदी
नूंह: हरियाणा पुलिस के एक उप निरीक्षक की यहां सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सर्व जातीय हिंदू महापंचायत के 'शोभा यात्रा' के आह्वान के मद्देनजर नूंह में भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, उतावर गांव के निवासी हकमुद्दीन (47) बडकली चौक पर तैनात थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नगीना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रतन लाल ने बताया, ''करीब 12:30 बजे उप निरीक्षक हकमुद्दीन को बेचैनी महसूस होने लगी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।''
Published : 28 August 2023, 7:04 PM IST
No related posts found.