ज्योति सिंह पहुंचीं फैमिली कोर्ट, लेकिन फिर नहीं आए पवन सिंह; इस बार बताई ये वजह
भोजपुरी गायक और भाजपा के बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े भरण-पोषण मामले में बलिया की फैमिली कोर्ट में फिर व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए। उनकी ओर से मां के अस्पताल में भर्ती होने का हवाला दिया गया। वहीं, ज्योति सिंह सुनवाई के लिए अदालत पहुंचीं। पिछली गैरहाजिरी पर पवन सिंह पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगा था।