Lockdown 2: लॉकडाउन 2 में बढ़ी सख्ती, सार्वजनिक जगहों पर किया ये काम तो पड़ेगा महंगा..

भारत में कोरोना संकट लगातार अपने पैर पसार रहा है। जिसे देखते हुए अब लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन को बढ़ाने के साथ ही सरकार ने सख्ती भी बढ़ा दी है। जिससे पालन ना करने पर सख्त एक्शन लिए जाएंगे। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 April 2020, 1:24 PM IST

नई दिल्लीः कोरोना वायरस महामारी से जुड़े मामले देश में तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इस बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 2 को लेकर गाइडलाइन्स जारी की है। जिसके तहत कई सख्त नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइन, जानें किन्हें मिली रियायतें..   

सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है और थूकने पर जुर्माना लगाने की बात कही गई है। सार्वजनिक क्षेत्र में थूकना दंडनीय होगा और इसपर जुर्माना लगेगा।  

दिशा-निर्देश की कॉपी

यह भी पढ़ें: तीन मई तक देश में बढ़ा लॉकडाउन- पीएम मोदी

शराब-गुटखा-तंबाकू की बिक्री पर बैन। किसी भी सार्वजनिक स्थल पर 5 से अधिक लोग एकत्रित ना हों, प्रशासन इसे लागू करवाने में सख्ती बरते।

Published : 
  • 15 April 2020, 1:24 PM IST