महराजगंज समेत जानिये फरेंदा, निचलौल, नौतनवां में कब पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोडो न्याय यात्रा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इन दिनों देश में कांग्रेस द्वारा भारत जोडो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये कांग्रेस की यह यात्रा महराजगंज और जिले के अन्य हिस्सों में कब पहुंचेगी।

Updated : 24 January 2024, 6:01 PM IST
google-preferred

महराजगंजः जनपद में तहसीलवार भारत जोडो न्याय यात्रा के स्वागत की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। जनपद के फरेंदा, निचलौल, नौतनवां और सदर महराजगंज में यात्रा प्रवेश की तिथियां निर्धारित कर दी गईं हैं।

डाइनामाइट न्यूज को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार उर्फ बबलू सिंह ने यात्रा के तहसीलवार प्रवेश की तिथियों और स्वागत की रणनीतियों के बारे में जानकारी दी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारत जोडो न्याय यात्रा के स्वागत के लिए निर्धारित तिथियों में फरेंदा, निचलौल, नौतनवां और सदर महराजगंज में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पहुंचने के लिये कहा गया है। 

तहसीलों पर इन तिथियों पर पहुंचेगी यात्रा 
जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को फरेंदा, 28 को निचलौल, 29 को नौतनवा तथा 30 जनवरी को सदर महराजगंज में भारत जोडो न्याय यात्रा प्रवेश करेगी।

सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग तरीके से यात्रा के स्वागत की रणनीति बनाई जा रही है।     
 

Published : 
  • 24 January 2024, 6:01 PM IST

Related News

No related posts found.